मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वाघजाईनगर ज्येष्ठ नागरिक सेवा संघ की गई स्थापना

आंबेगांव खुर्द, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
आंबेगांव खुर्द, पुणे के वाघजाईनगर में ज्येष्ठ नागरिक सेवा संघ की स्थापना की गई है और उसका संस्था निबंधक पुणे विभाग द्वारा संस्था नोंदणी अधिनियम 1860 के अंतर्गत पंजीकृत भी कर दिया गया है, जिसकी पंजीयन संख्या पुणे/0000851/2023 है। इस सेवा संघ के अध्यक्ष प्रो. विजय राजाभाऊ ठाकुर (पूर्व प्रंसिपल सिंहगढ़ कॉलेज), उपाध्यक्ष युसुफ रमजान बागवान (पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक), सचिव सत्येंद्र सिंह (पूर्व वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी मध्य रेल, जो ऑल इंडिया सीनियर सिटीजन कॉनफेडरेशन के पैट्रन और ज्येष्ठ नागरिक संघ जांभुलवाडी रोड के आजीवन सदस्य भी हैं), कोषाध्यक्ष हरिश्चंदर भानुदास घोलवे (पूर्व पुलिस निरीक्षक), कार्यकारिणी सदस्य विजय उत्तम बागल (पूर्व पुलिस निरीक्षक व उद्योगपति), चंद्रशेखर करंबलीकर (पूर्व स्टैंड प्रभारी एमएसआरसीटीसी) व प्रेमचंद देवदान कालपुंड (पूर्व शिक्षक) हैं।
     यह सेवा संघ गैर राजनीतिक व गैर धार्मिक है और इसके उद्देश्य हैं ज्येष्ठ नागरिकों का सर्वांगीण विकास, उत्तम स्वास्थ्य के लिए उनकी दैनंदिन समस्याओं का निराकरण के उपाय, आरोग्य शिविर, विरंगुला केंद्र की स्थापना, नई पीढ़ी के विकास के लिए अपने अनुभवों से लाभान्वित करना, शैक्षणिक, साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुस्तकालय व वाचनालय की स्थापना, निराधार बेघर ज्येष्ठ नागरिकोंं की सहायता, राष्ट्रीय उत्सव मनाना, शहीदों व अन्य महापुरुषों की जन्मतिथि व पुण्यतिथि मनाना, समाजहित के लिए अन्य कार्य करना आदि है। इस सेवा संघ का मूल उद्देश्य ज्येष्ठ नागरिकों की सेवा करना है। हालांकि इस सेवा संघ का क्षेत्र संपूर्ण महाराष्ट्र है फिर भी आगम मंदिर से लेकर गगनगिरि हिल्स पतंगराव के बंगले तक रहने वाले ज्येष्ठ नागरिक इसका लाभ अधिक उठा सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ