मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सशस्त्र पुलिस भर्ती के लिए अस्थायी चयन सूची जारी

पुणे, अगस्त (जिमाका)
राज्य राखीव पुलिस बल गुट नं. 5, दौंड में सशस्त्र पुलिस भर्ती प्रक्रिया 2021 के अंतर्गत अस्थायी चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची www.mahapolice.gov.in व www.maharashtrasrpf.gov.in इन वेबसाइटों पर प्रकाशित की गई है। यह जानकारी समादेशक विनीता साहू ने दी है
अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों एवं प्रमाणपत्रों का सत्यापन 2 एवं 3 अगस्त 2023 को किया गया है। अनुपस्थित रहनेवाले 32 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर दिया जाएगा तथा वे 7 अगस्त 2023 की सुबह 10 बजे समस्त मूल दस्तावेज, सत्यप्रत छाया प्रति के दो सेट एवं फोटो के साथ उपस्थित रहें।
निर्धारित दिन पर समय पर उपस्थित न रहने पर उम्मीदवारों को सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल के पद की आवश्यकता नहीं है, यह मानते हुए चयन रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही इस पद को लेकर उम्मीदवार की किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ