मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे महानगरपालिका के स्कूलों में निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा : मंत्री उदय सामंत

मुंबई, अगस्त (महासंवाद)
पुणे महानगरपालिका के स्कूलों के छात्रों का शैक्षणिक नुकसान न हो इसका ख्याल रखा जायेगा। पुणे महानगरपालिका के स्कूलों की समस्याओं के समाधान के लिए स्कूलों का निरीक्षण अभियान चलाया जायेगा। यह जानकारी मंत्री उदय सामंत ने विधानसभा में दी है।
सदस्या माधुरी मिसाल ने पुणे महानगरपालिका के स्कूलों की समस्याओं को लेकर लक्षवेधी सूचना रखी थी।
मंत्री श्री सामंत ने कहा कि पुणे महानगरपालिका के प्राथमिक शिक्षण विभाग के पास मराठी, अंग्रेज़ी, उर्दू व कन्नड़ माध्यम की कुल 272 प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें से मराठी माध्यम के 185, उर्दू माध्यम के 33, अंग्रेजी माध्यम के 52 और कन्नड़ माध्यम के दो स्कूल हैं। इन सभी स्कूलों में शिक्षकों के कुल स्वीकृत पद 2,425 हैं, जिनमें से 352 पद रिक्त हैं। 
मंत्री श्री सावंत ने बताया कि इन रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से की जाएगी और प्रक्रिया जारी है। अगले दो-तीन महीने में ये पद भर दिए जाएंगे। जिन स्कूलों में लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय नहीं हैं, ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। मंत्री श्री सामंत इस अवसर पर बताया कि रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया स्कूल शिक्षण विभाग द्वारा की जाएगी, जिसकी कार्यवाही शुरू है। आगामी दो-तीन महीनों में उक्त पद भर दिए जाएंगे। चर्चा में सदस्य संजय केलकर ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ