मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

डीजीसीए ने एयर इंडिया और इंडिगो को विमान आयात करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी

  नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया लिमिटेड और इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) को क्रमश: 470 और 500 विमानों के आयात के लिए सैद्धांतिक स्वीकृती दे दी है। नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा आयात किए जाने के लिए अनुमोदित विमानों का ब्यौरा अनुलग्नक में दिया गया है। इन विमानों के अधिग्रहण की लागत के संबंध में सूचना उपलब्ध नहीं है क्योंकि एयरलाइन और मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) का स्वरूप वाणिज्यिक है।
  विमान के वास्तविक आयात के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करते समय पार्किंग स्थलों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। एयरलाइंस की इंडक्शन योजना के अनुसार2023-2035 की अवधि में विमानों का आयात किया जाना प्रस्तावित है। नागर विमानन महानिदेशालय ने एयरलाइन ऑपरेटरों को सलाह दी है कि वे पार्किंग स्थलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हवाईअड्डा ऑपरेटरों के साथ अपनी इंडक्शन योजना साझा करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ