बर्लिन में विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में आज भारतीय महिला कम्पाउंड टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी की तिकड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। यह किसी भी वर्ग में तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। भारतीय टीम ने फाइनल में मैक्सिको की टीम को 229 के मुकाबले 235 अंक से पराजित किया।

0 टिप्पणियाँ