मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महात्मा फुले पिछड़ा वर्ग विकास महामंडल की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

पुणे, अगस्त (जिमाका)
महात्मा फुले पिछड़ा विकास महामंडल के माध्यम से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के महार, नवबुद्ध, बुरुद, वाल्मिकी, मेहतर, खटिक इस समाज के वंचित वर्गों के नागरिकों के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त और विकास महामंडल नई दिल्ली (एनएसएफडीसी) की विभिन्न ऋण योजनाएं ऑनलाइन शुरू की गई हैं। 
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम की सभी योजना और राज्य सरकार अनुदान बीज पूंजी प्रशिक्षण के लिए आवेदकों को एनबीआर पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना चाहिए। साथ ही राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास महामंडल नई दिल्ली (एनएसकेएफडीसी) की योजना के लिए https://mpbcdc.maharashtra.gov.in  इस वेबसाइट पर आवेदक आवेदन कर सकते हैं।
एनएसकेएफडीसी के तहत शिक्षा ऋण के लिए आवेदकों को नवयुग लाभार्थी पंजीकरण (एनबीआर) पोर्टल https://nbrmahapreit.in इस वेबसाइट पर आवेदन करें। 
अधिक जानकारी के लिए डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर सामाजिक न्याय भवन, सर्वे नंबर 103/104, मेंटल कॉर्नर, विश्रांतवाड़ी पुलिस स्टेशन के सामने, येरवडा, पुणे-411015, फोन नंबर 020-29703058,पर संपर्क करें। यह अपील महात्मा फुले पिछड़ा वर्ग विकास निगम के जिला व्यवस्थापक एम. एम. माने ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ