हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हम 21वीं सदी की ओर बढ़ रहे हैं, छात्रों को स्कूली पाठ्यक्रम के साथ-साथ कला और खेल के क्षेत्र में भी अपना नाम कमाना चाहिए। यह विचार कसबा विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक रवींद्र धंगेकर ने व्यक्त किए।
हड़पसर सैयदनगर में अण्णाभाऊ साठे की जयंती और कांग्रेस पार्टी की वर्षगांठ के अवसर पर दीया फाउंडेशन और हडपसर विधानसभा कांग्रेस पार्टी द्वारा स्कूली छात्रों के लिए एक भव्य धीमी साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, तब विधायक रवींद्र धंगेकर बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां दीया फाउंडेशन की अध्यक्ष नसीम अम्मी शेख, कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ता इमरान शेख, मतिन शेख, इंटक पुणे शहर के शहराध्यक्ष बलिराम दादा डोले, पुणे शहर कांग्रेस सचिव रजिया बल्लारी, कोंढवा कांग्रेस प्रभाग अध्यक्ष नूर शेख, संजय डोंगरे, निलोफर शेख, तौसिफ पटेल, बाबू हरणे, युवक महासचिव अक्षय बहिरट, कृष्णा आदमाने, दस्तगीर शेख व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
आगे बोलते हुए विधायक रवींद्र धंगेकर ने कहा कि इमरान शेख अब तक कई सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से आम जनता को राहत देने में अहम योगदान देते आ रहे हैं। समाज के लिए काम करनेवाले कार्यकर्ता को राजनीति में मौका मिलना चाहिए। यदि कभी कोई समस्या आती है तो मैं एक कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में आपके साथ हूं।
दीया फाउंडेशन की अध्यक्ष नसीम अम्मी शेख और कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ता इमरान शेख ने सैयदनगर में स्थित लक्ष्मीनारायण मंगल कार्यालय में कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी, पांचवीं, आठवीं और नौवीं के छात्रों के लिए धीमी साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, उक्त प्रतियोगिता को छात्रों ने बहुत ही अच्छा प्रतिसाद दिया।
धीमी साइकिलिंग प्रतियोगिता का परिणाम इस तरह रहा- प्रथम स्थान फैजान इमरान पठान, आदम आबिद शेख द्वितीय, अर्शियान अल्ताफ शेख, तृतीय से चतुर्थ गुट में प्रथम तासीर सिराज खान, द्वितीय आतिफ सेफान शेख 5 वीं से 7 वीं गुट में प्रथम अब्दुला सलीम दलवी, द्वितीय नोमान अतीक अंसारी और 8 वीं से 9 वीं गुट में प्रथम सैफ दलवी व द्वितीय फैजान पटेल ने पुरस्कार प्राप्त किया। विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र दिए गए, साथ ही प्रत्येक प्रतियोगी को प्रमाणपत्र और पुरस्कार विधायक रवींद्र धंगेकर और दीया फाउंडेशन की अध्यक्ष नसीम अम्मी शेख के शुभ हाथों से प्रदान किए।

0 टिप्पणियाँ