मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आण्णाभाऊ साठे के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की पहल सामाजिक संगठन को करनी चाहिए : विधायक चेतन तुपे

हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
साहित्यरत्न लोकशाहीर आण्णाभाऊ साठे का अजरामर साहित्य कलाविश्व, श्रमिकों के लिए संघर्ष, साथ ही संयुक्त महाराष्ट्र के आंदोलन में अमूल्य योगदान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है और इसे युवाओं तक पहुंचाने के लिए सामाजिक संगठनों को पहल करनी चाहिए। यह अपील विधायक चेतन तुपे ने की है। 
वंदनीय महामानव सामाजिक संस्था की ओर से हड़पसर मालवाडी में आण्णाभाऊ साठे और पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर की संयुक्त जयंती के अवसर पर आयोजित की गई अभिवादन सभा में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां शिवसेना (ठाकरे गुट) के पुणे उपशहरप्रमुख समीर तुपे, पूर्व स्वीकृत नगरसेवक दत्तात्रय तुपे, गणेश ससाणे, वामन धाडवे, अरुण आल्हाट, संतोष खरात, प्रवीण रणदिवे, वंदनीय महामानव सामाजिक संस्था के संस्थापक बालासाहेब सुपेकर, अध्यक्ष अनिल खरात, उपाध्यक्ष नितिन बोराडे, चंद्रकांत आडागले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
इस अवसर पर अक्षय सुपेकर मित्र परिवार की ओर से परिसर के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल की आवश्यक पाठ्यसामग्री उपस्थित प्रमुख अतिथिगणों के शुभहाथों वितरित की गई।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन स्वप्निल रासकर, प्रताप कांबले, गणेश जाधव, दीपक गायकवाड, गणेश घोडके, धनाजी सकट, महादेव भोवाल, अक्षय सुपेकर, धर्मेश सांडगे, सागर अवचिते, अजिंक्य देवकर , शिवाजी वाहुल, संदीप खरात, दत्ता शिंदे, संतोष पठारे, दादासाहेब गायकवाड, सचिन भोरे, अमीन शेख और वंदनीय महामानव सामाजिक संस्था के सदस्यों द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ