राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण एनआईए ने महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक मॉड्यूल के हिस्से के रूप में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस की गतिविधियों को बढ़ावा देने में कथित सक्रिय भागीदारी के लिए एक व्यक्ति शमील साकिब नाचन को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एनआईए द्वारा यह छठी गिरफ्तारी है।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के पडघा का रहने वाला आरोपी आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के निर्माण और प्रशिक्षण में शामिल पाया गया था। वह पांच अन्य आरोपियों के साथ कुछ अन्य संदिग्धों के साथ मिलकर काम कर रहा था। आरोपियों में से दो, 'सूफ़ा आतंकवादी गिरोह' के सदस्य थे। एनआईए ने अप्रैल 2022 में राजस्थान में एक कार से विस्फोटकों की बरामदगी से संबंधित मामले में उन्हें 'मोस्ट वांटेड' घोषित किया था। आईएसआईएस स्लीपर मॉड्यूल के ये सदस्य पुणे से काम कर रहे थे।
एजेंसी ने बताया कि 3 अगस्त, 2023 को आईएसआईएस पुणे मॉड्यूल मामले में उनकी जांच से पता चला है कि आरोपियों की देश की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के उद्देश्य से आतंकवादी कृत्य करने की योजना थी। उन्होंने आईएसआईएस के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की योजना बनाई थी।

0 टिप्पणियाँ