हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
स्व.अर्जुनराव बनकर प्रतिष्ठान की पहल से समाज के सभी वर्गों की उपस्थिति में हड़पसर के गांधी चौक में स्व.अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान और विविध संस्थाओं की ओर से लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे की 103 वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर एमपीएससी परीक्षा में उपनिरीक्षक पद पर नियुक्त होने पर अपेक्षा बोरावके का प्रतिष्ठान की ओर से विशेष सम्मान किया गया। यहां हड़पसर चर्मकार संघ, इंदुबाई वाडकर स्मृति प्रतिष्ठान, धनगर उन्नति मंडल, हड़पसर पथारी पंचायत, संभाजी ब्रिगेड, सिद्धार्थ बुद्ध विहार, मराठवाडा बहुउद्देशीय संघ, जनगर्जना मंच संघटनों के सभी पदाधिकारीगण और सदस्य उपस्थित थे।
महात्मा फुले और महात्मा गांधी महापुरुषों के बारे में बेतुके बयान देनेवाले मनोहर कुलकर्णी (भिडे) के खिलाफ विरोध का प्रस्ताव प्रतिष्ठान की ओर से महेंद्र बनकर ने रखा। इस प्रस्ताव को उपस्थित सभी लोगों की ओर से बालासाहब हिंगणे ने अनुमोदन दिया।

0 टिप्पणियाँ