मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

देश की मजबूत बुनियाद हैं छात्र : युवासेना पुणे शहरप्रमुख सनी गवते

पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
जरूरतमंद छात्रों की मदद करने के लिए उठाया गया कदम सराहनीय है। छात्रों को अध्ययन के लिए आवश्यक स्कूल सामग्री देकर जो मदद की गई है वो बहुत प्रशंसनीय है। जरूरतमंद छात्रों की हर संभव मदद करनी चाहिए। छात्र हमारे देश की मजबूत बुनियाद हैं। हमारे देश को गतिमान करने के लिए छात्र ही अहम भूमिका निभाएंगे। पुणे कैन्टोन्मेंट मतदार संघ के उपविधानसभा अधिकारी समीर शेख द्वारा आयोजित की गई पहल सही मायने में सराहनीय है। यह विचार युवासेना पुणे शहरप्रमुख सनी गवते ने व्यक्त किए। 
शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धवसाहब ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर पुणे कैन्टोन्मेंट मतदार संघ के उपविधानसभा अधिकारी समीर शेख की ओर से तैयबा ऑर्फोनएज ट्रस्ट के जरूरतमंद बच्चों को स्कूल के लिए आवश्यक सामर्ग्री मानसून रेनकोट व भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, तब प्रमुख अतिथि के रूप में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पुणे कैन्टोन्मेंट विधानसभा अधिकारी सागर गायकवाड, गणेश घोलप, महेश शिवले, विनायक नाईक, निखिल तोरे, परेश वासवानी, सूरज दिवटे, मलेश भंडारी, सागर कदम, निखिल शिंदे, साहिल शेख, अविष्कार पाटसकर आदि के साथ शिवसेना, युवासेना के पदाधिकारीगण व शिवसैनिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन पुणे कैन्टोन्मेंट मतदार संघ के उपविधानसभा अधिकारी समीर शेख द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ