मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

साने गुरुजी संस्था की महादेवनगर शाखा में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया : विद्यार्थियों ने देशभक्ति समूह गीत प्रस्तुत किए

हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
साने गुरुजी शिक्षण संस्था के महादेवनगर स्थित एस.एम.जोशी माध्यमिक विद्यालय, आदर्श विद्या मंदिर शाखा क्रमांक 2, नूतन बालक मंदिर द्वारा संयुक्त से से विद्यालय परिसर में भारत का 76 वां स्वतंत्रता दिवस संस्था के अध्यक्ष विधायक चेतन तुपे पाटिल के मार्गदर्शन में उत्साहपूर्वक मनाया गया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता मानवाधिकार दिल्ली पुणे की उपाध्यक्ष भारती तुपे ने की। इस अवसर पर यहां साने गुरुजी शिक्षण संस्था के महासचिव सुभाष आरोले, संचालिका उज्ज्वला टिलेकर, डॉ. रोहित गांधी, गजानन साकोरे, नवनाथ साकोरे, अनिल भोसुरे, अविनाश घुले, स्वाति टिलेकर, उमेश मांगले, मृदुला देशपांडे, एकनाथ सपकाल, डॉ. पटेल, कदम सिस्टर के साथ अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से समूह गान, देशभक्ति नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किये गये।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक एस.एम.जोशी विद्यालय की उल्का अडसूल ने किया। सूत्र-संचालन वैशाली लिलाकर और आभार प्रदर्शन मुख्याध्यापिका ताई तलेकर ने किया। स्वागत निवेदन सुवर्णा वाघमारे, पुरस्कार वितरण निवेदन कल्याणी धेंडे और दिपाली थिटे ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ