मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

ज्ञानदीप बालक मंदिर ज्ञानसागर प्राथमिक विद्यालय और श्रीमती कलावती दत्तात्रय कोतवाल माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर, लक्ष्मी कॉलोनी में स्थित ज्ञानदीप बालक मंदिर ज्ञानसागर प्राथमिक विद्यालय और श्रीमती कलावती दत्तात्रय कोतवाल माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के अवसर पर 10 वीं कक्षा में उत्तीर्ण प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विद्यार्थियों को सम्मानचिन्ह व पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्या ग्रुप के प्रमुख बालासाहब भोसले ने की। मानवतावादी समाज सेवा संघटना के सचिव अशोक जाधव और पूर्व सैनिक जनार्दन करवड़े के शुभ हाथों ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर यहां दत्तात्रय दलवी, न्याती ग्रुप के अरुण काटे, संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मधुकर बर्गे व अन्य अतिथिगण व पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कक्षा 10 वी में स्कूल में प्रथम श्रेणी में आनेवाली छात्रा ऋतुजा काले को स्व. राधा व स्व. दामोदर जाधव की याद में सुनीता अशोक जाधव ने सम्मानचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए माध्यमिक विद्यालय के सूर्यकांत जगताप व प्राथमिक विद्यालय के मुख्याध्यापक प्रीतम बर्गे के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया गया।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन प्रतिभा जाधव और आभार प्रदर्शन कुणाल ताजने ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ