मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

उंड्री स्कूल में विद्यार्थियों ने ली पंचप्रण शपथ

उंड्री, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भारतीय स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के समापन वर्ष के अवसर पर ‘मेरी माटी मेरा देश’ यानी मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय उंड्री में सभी छात्रों और शिक्षकों ने पंचप्रण शपथ ली। इस अवसर पर स्कूल की मुख्याध्यापिका सुरेखा माटे, सुनीता खोपडे, मुक्ता कटके, सीमा आदलिंगे, पूनम वेदपाठक, अर्चना कुंभारकर, सुरेखा नागवडे वैशाली वाघ, श्री माधव शिंदे के साथ अन्य शिक्षक व कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उपस्थित छात्रों को अध्यापक राजेंद्र कुंभारकर ने क्रांति दिन की जानकारी दी। आभार प्रदर्शन अध्यापक संजय खोपडे ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ