हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हांडेवाडी रोड पर बड़ी मात्रा में हो रही यातायात को ध्यान में रखते हुए, साथ ही वाहनचालकों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए स्पीड ब्रेकर लगाना अत्यावश्यक हो गया है, इसलिए जल्द से जल्द हांडेवाडी रोड पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। यह मांग हांडेवाडी यातायात विभाग के अधिकारी व हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकारी से भारतीय जनता युवा मोर्चा पुणे शहर के उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद सुनील सातव ने की है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए प्रमोद सातव ने कहा कि हांडेवाडी रोड पर बड़े पैमाने पर यातायात हो रही है। इस रास्ते पर बड़ी-बड़ी सोसाइटी, गृह प्रकल्प, अस्पताल, कॉलेज, स्कूल आदि होने से यह रोड यातायात से काफी प्रभावित है, जिसके कारण यहां दुर्घटनाओं का प्रमाण बढ़ रहा है, इसलिए नमो विहार सोसाइटी, एडवोकेट गेणुजी सातव चौक, गणेश मंदिर सातवनगर और महात्मा फुले चौक इन चारों स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाना अनिवार्य है। यह मांग नागरिकों की ओर से भी जोर पकड़ रही है। अत: प्रशासन से अनुरोध है कि कृपया इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उक्त चारों स्थानों पर स्पीड ब्रेकर जल्द से जल्द लगाए जाएं।

0 टिप्पणियाँ