मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वेलांकन्नी उत्सव के लिए मुंबई और वेलांकन्नी के बीच दो विशेष ट्रेन सेवाएं

मुंबई, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल ने वेलांकन्नी उत्सव के कारण होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस और वेलांकन्नी के बीच 2 विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। विवरण इस प्रकार है :
01161 विशेष दिनांक 26.8.2023 को 13.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.35 बजे वेलांकन्नी पहुंचेगी।
01162 विशेष दिनांक 28.8.2023 को सुबह 06.00 बजे वेलांकन्नी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
01163 विशेष दिनांक 06.9.2023 को 13.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00.30 बजे वेलांकन्नी पहुंचेगी।
01164 विशेष दिनांक 08.9.2023 को 23.50 बजे वेलांकन्नी से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 07.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
दोनों ट्रेनों के लिए ठहराव : ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौंड, सोलापुर, कलबुरगि, वाडी, रायचूर, मंत्रालयम रोड, गुंतकल, ताडिपत्रि, कुडप्पा, रेनिगुंटा, काटपाडी, वेलूर  छावनी, तिरुवण्णायलै, विल्लुपुरम, कडलूर पोर्ट, चिदंबरम, शीरकाषि, मइलाडुतुरै, तिरुवारूर जंक्शन और नागप्पट्टिनम।
दोनों ट्रेनों की संरचना : 1 प्रथम श्रेणी वातानुकूलित सह वातानुकूलित -2 टियर, 1 वातानुकूलित-2 टियर, 2 वातानुकूलित-3 टियर, 11 शयनयान श्रेणी और 7 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं।
आरक्षण : 01161 और 01163 विशेष ट्रेनों के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर दिनांक 10.08.2023 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट  www.irctc.co.in पर आरंभ होगी ।
इस विशेष ट्रेनों के समय तथा ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए कोविड संबंधी उचित व्यवहार का पालन करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ