मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

डीबीटी का पैसा छात्रों के खाते में जमा नहीं किया गया तो युवासेना करेगी आंदोलन : सनी गवते

पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
यदि हमारा बेटा या बेटी स्कूल जा रहा है तो हम स्कूल शुरू होने से पहले ही शिक्षण सामग्री खरीद लेते हैं, परंतु गरीब बच्चों की ओर ध्यान कौन देगा? आज स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव पर करोड़ों रुपये खर्च कर मनाया जा रहा है, लेकिन इन छात्रों की ओर ध्यान देने के लिए प्रशासकों की दिलचस्पी नहीं है? इसलिए युवा सेना ने जानबूझ कर इस मामले पर ध्यान दिया है। महानगरपालिका आयुक्त को बताया गया है कि अगर सात दिनों के अंदर डीबीटी का पैसा छात्रों के खाते में जमा नहीं किया गया तो युवा सेना जोरदार धरना आंदोलन करेगी। यह चेतावनी शिक्षा मंडल आयुक्त संजय राठौड़ को युवासेना पुणे शहर प्रमुख सनी गवते ने दी है।
युवासेना पुणे शहर की ओर से पुणे महानगरपालिका के शिक्षा मंडल आयुक्त संजय राठौड़ को पुणे महानगरपालिका के क्षेत्राधिकार के तहत प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के खातों में डीबीटी का पैसा कब जमा किया जाएगा, इस संबंध में निवेदन दिया गया। इस अवसर पर युवासेना शहरप्रमुख सनी गवते, निकीता मारटकर, प्रसाद जठार, परेश खांडके, सागर दलवी, वैभव दिघे, सागर गायकवाड, सोनू पाटिल, गौरव पापल, रमेश शिरसागर, लोकेश जानगवली, सचिन पगारिया, गौरव गायकवाड, अजिंक्य मारटकर, सोहम जाधव, प्रतीक खोपडे, नीरज नांगरे, समीर शेख, महेश परदेशी, निखिल तोरे, प्रथमेश आडकर, ऋषिकेश बगाडे, उमेश दगडे, मकरंद पठारे, लखन पडवल, साहिल शेख, निलेश तोरे, रमेश नवसारी, गौरव मोरे, अंकित अहिरे, प्रवीण गायकवाड, कार्तिक शेंडगे, शुभम वंजारी, अविष्कार पाटसकर के साथ युवासेना पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ