मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र में ग्रामीण विकास मिशन की शुरूआत : अधिकराव जगताप

कोंढवा, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महाराष्ट्र के हर गांव से ग्रामीण विकास मिशन की शुरुआत की गई है। इस मिशन का काम महाराष्ट्र के हर तालुका के गांवों में कृषि, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और व्यावसायिक प्रशिक्षण, जल संरक्षण और रोजगार सृजन में पूरी ताकत से किया जाएगा। यह जानकारी मिशन प्रमुख श्री अधिकराव जगताप ने दी है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिसर के किसानों, मजदूरों, महिलाओं एवं शिक्षित लोगों को अपने ही गांव में रोजगार या उद्योग करके अपनी जीविका के लिए, किसान अपनी उपज को खाद्य उत्पाद बनाने के लिए कृषि उपज का प्रसंस्करण करना और माल की गारंटीशुदा कीमत प्राप्त करना और महिलाओं को अपने गांव में ही काम मिल सके इस हेतु मिशन ने तालुका के हर गांव में उद्योग समारोह व प्रशिक्षण देने के काम हाथों में लिया गया है। इसकी शुरुआत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की गई है।
श्री अधिकराव जगताप ने अंत में कहा कि गांव में सड़क, पेयजल, कृषि के लिए पानी की कमी, शिक्षा, महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य समस्याएं, पर्यावरणीय समस्याएं, गरीबी की समस्याओं पर नजर रखे हुए हैं और इसका सरकार के पास अनुवर्ती करके समाधान किया जाएगा। संस्था के मिशन समन्वयक अभिजीत आपटे और मिशन कार्यकारी संचालक रोहित नाईक इस मिशन का नियोजन व व्यवस्थापन संभालेंगे। तालुका के किसानों, सरपंचों, ग्रामसेवकों और महिलाओं से संगठन से संपर्क करने की अपील अधिकराव जगताप ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ