कॉमरेड मैराथन प्रतियोगिता में भारत को गौरवान्वित करनेवाले प्रतियोगी डॉ. योगेश सातव और डॉ. शंतनु जगदाले को किया गया सम्मानित
हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हड़पसर डॉक्टर्स स्पोर्ट्स क्लब (एचडीएससी) और विलू पूनावाला मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन कन्यादान मंगल कार्यालय, हड़पसर में किया गया। हड़पसर डॉक्टर्स स्पोर्ट्स क्लब का यह रक्तदान शिविर की गतिविधि लगातार तीन वर्षों से चली आ रही है। उक्त रक्तदान शिविर के उद्घाटन अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में विलू पूनावाला हॉस्पिटल मैनेजमेंट के सीईओ डॉ. लजपतराय आर्या उपस्थित थे। साथ ही उक्त कार्यक्रम में हड़पसर क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक और चिकित्सा क्षेत्र के अधिकांश गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। यह गतिविधि तर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित की गई थी, इस महायज्ञ से कुल 77 बैग रक्त एकत्रित हुआ।
देश के लिए सीमा की रक्षा करनेवाले सूबेदार बालासाहेब तावरे और पूर्व सैनिक जोगी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की औपचारिकता की और हड़पसर डॉक्टर्स स्पोर्ट्स क्लब की पहल की बहुत सराहना की और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हाल ही में आयोजित कॉमरेड मैराथन प्रतियोगिता में भारत को गौरवान्वित करनेवाले प्रतियोगी डॉ. योगेश सातव और डॉ. शंतनु जगदाले को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन डॉ. आनंद कांबले ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
रक्तदान दान शिविर को सफल बनाने के लिए हड़पसर डॉक्टर्स स्पोर्ट्स क्लब (एचडीएससी) के डॉ. नितिन शिंदे, डॅा. सुहास लोंढे, डॉ. अमर शिंदे, डॉ. सुशांत शिंदे, डॉ. स्वप्निल लडकत, डॉ. राजेश खुडे, डॉ. संतोष सवाने, डॉ. मालोजीराजे तनपुरे, डॉ. राहुल ससाणे, डॉ. आनंद कांबले, डॉ. सुनिल बांदल, डॉ. अमोल जगताप और हड़पसर डॉक्टर्स स्पोर्ट्स क्लब के अन्य सदस्यों ने अथक परिश्रम किया।

0 टिप्पणियाँ