पुणे, अगस्त (जिमाका)
पिंपरी स्थित आण्णासाहेब मगर स्टेडियम हस्तांतरण के मुआवजे के रूप में पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका द्वारा महाराष्ट्र श्रम कल्याण मंडल को दिया जानेवाला अजमेरा मोरवाडी के भूखंड का निरीक्षण राज्य के श्रम मंत्री डॉ. सुरेश खाड़े ने गत सोमवार, 28 अगस्त को किया है।
इस अवसर पर यहां महाराष्ट्र श्रम कल्याण मंडल के कल्याण आयुक्त रविराज इलवे, पुणे विभाग के सहायक कल्याण आयुक्त मनोज पाटिल, पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त विजय खोराटे, सहायक आयुक्त विजयकुमार सरनाईक, श्रम कल्याण अधिकारी समाधान भोसले आदि उपस्थित थे।

पिंपरी के मोरवाडी अजमेरा का भूखंड महानगरपालिका द्वारा महाराष्ट्र श्रम कल्याण मंडल को देने के संबंध में पिछले साल एक समझौता हुआ है। इस भूखंड पर श्रम कल्याण मंडल की ओर से श्रमिकों के कल्याण के लिए परियोजना क्रियान्वित की जाएगी। इस बहुउद्देश्यीय परियोजना के लिए एक विस्तृत योजना तैयार करने का निर्देश श्री खाड़े ने श्रम कल्याण मंडल को दिया है। इस अवसर पर उन्होंने हस्तांतरण की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी ली।
इस बीच संभाजीनगर में स्थित श्रम कल्याण मंडल के कार्यालय में श्रम मंत्री डॉ. खाड़े ने महानगरपालिका और महाराष्ट्र श्रम कल्याण मंडल के अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक कर समीक्षा की और भूमि हस्तांतरण और प्रस्तावित गतिविधियों के संबंध में विभिन्न सूचना दी।
महानगरपालिका के अपर आयुक्त श्री खोराटे ने जगह हस्तांतरण के बारे में जानकारी दी।

0 टिप्पणियाँ