महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज मुंबई के ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान से 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर एक समारोह को संबोधित करते हुए श्री शिंदे ने कहा कि अभियान के तहत पूरे राज्य में सरकार कई नए काम शुरू करेगी। समारोह में कई स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया और स्मारक पट्टिकाओं का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और अजित पवार ने भी 'पंच प्रण' शपथ ली।
मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पूरे प्रदेश में विभिन्न समारोह आयोजित किये जा रहे हैं। सरकारी कार्यालयों और अन्य स्थानों पर 'पंच प्रण' शपथ ली जा रही है। वसुधा वंदन तथा वीर सैनिकों एवं उनके परिजनों का अभिनंदन भी किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ