पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेलवे मंडल नई तकनीकों को अपनाकर विद्युत ऊर्जा बचत में नए लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी प्रयासरत है। इसी क्रम में पुणे स्टेशन पर स्थापित 1600 केवीए की क्षमता वाला एक नया और उन्नत केंद्रीकृत सब स्टेशन मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दु दुबे की उपस्थिति में बुधवार, 06 सितंबर को शुरू किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री ब्रिजेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता श्री तरूण सुयाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
यह नया सब स्टेशन अधिक स्थिर और निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए और कम डाउन टाइम लगे यह ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है जो पुणे स्टेशन, रेलवे अस्पताल, रनिंग रूम और गुड्स शेड को बिजली उपलब्ध कराएगा, जिनकी अनुमानित वार्षिक विद्युत खपत 17 लाख यूनिट है। नए सब स्टेशन से सालाना लगभग 06.80 लाख रुपये बिजली बिल की बचत होगी।
नया सब स्टेशन नवीनतम प्रौद्योगिकी उपकरणों से सुसज्जित है और ट्रैक्शन सब स्टेशन थीम पर आधारित है जो मध्य रेल पर इस प्रकार का पहला सब स्टेशन है। यह 99% तक क्षमता से संचालित होता है। इससे ऊर्जा हानि कम होकर लागत बचत में मदद होगी। सब स्टेशन को एमएसईडीसीएल द्वारा दो इनकमिंग बिजली आपूर्ति फीडर प्रदान किए गए हैं।
नए सब स्टेशन में कुल 800 केवीए क्षमता के दो सब स्टेशन की जगह पर यह नया सब स्टेशन स्थापित किया गया है। इसकी दोगुनी क्षमता से बिजली के भार एवं भविष्य में बिजली की विस्तार आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से संभालने में मदद मिलेगी। नए सब स्टेशन में आधुनिक उपकरण अधिक स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए और कम डाउन टाइम के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। यह उन्नत सुरक्षा सुविधाओं और बेहतर सुरक्षा तंत्र से सुसज्जित है जो विद्युत विफलता के जोखिम को कम करता है। यह सब स्टेशन SCADA सिस्टम से भी सुसज्जित है, जो रिमोट मॉनिटरिंग, नियंत्रण डेटा रिकॉर्डिंग और विद्युत विफलता के कारणों का पता लगाना आदि कई लाभ प्रदान करता है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे ने वृक्षारोपण भी किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ