पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल ने यात्री राजस्व के मामले में अगस्त 2023 में 49.02 लाख यात्रियों के परिवहन से 104.87 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया तथा अगस्त 2022 के 85.72 करोड़ रुपए राजस्व की तुलना में 22% वृद्धि दर्ज की जिसमें 37.3 लाख यात्रियों का परिवहन किया गया था।
टिकट चेकिंग के मामलों में अगस्त 2023 में 1.95 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त हुआ जो अगस्त 2022 की तुलना में 28% की बढ़ोतरी है। अगस्त 2022 की टिकट चेकिंग से राजस्व प्राप्ति 1.52 करोड़ रुपए थी।
मंडल ने वाणिज्य पब्लिसिटी से माह अगस्त 2023 में 1.34 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त किया है जो जून 2022 के मुकाबले 56% वृद्धि दर्ज की गई है। अगस्त 2022 की वाणिज्य पब्लिसिटी से राजस्व प्राप्ति 0.86 करोड़ रुपए थी।
मंडल द्वारा अगस्त 2023 में विभिन्न वस्तुओं की 167 मालगाड़ियों का परिवहन कर 43.98 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया है, इसके अंतर्गत ऑटोमोबाइल की 68, पेट्रोलियम उत्पादों की 43 तथा शक्कर की 26 मालगाड़ियों का परिवहन किया गया।
अगस्त 2023 में ऑटोमोबाइल के 68 रेक का परिवहन किया गया, जिसमें राजस्व 12.03 रुपये करोड़ प्राप्त हुआ जो अगस्त 2022 की तुलना में 51% अधिक है। अगस्त 2022 में 67 रेक लोड किए गए, जिससे 10.65 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था। पेट्रोलियम उत्पादों के 43 रेक अगस्त 2023 में लोड किए गए जिनसे 13.64 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ जो अगस्त 2022 की तुलना में 61% अधिक है। अगस्त 2022 में 40 रेक लोड किए गए और राजस्व 8.45 करोड़ रुपये प्राप्त हुआ था।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दु दुबे, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेशकुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. स्वप्निल नीला के नेतृत्व के सक्रिय प्रयासों की अहम भूमिका यह उपलब्धियां हासिल करने में रही है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ