मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मनजीतसिंग विरदी फाउंडेशन द्वारा आयोजित फिल्म गदर-2 का अस्पतालों, फायर ब्रिगेड आदि में काम करने वाले 500 कर्मचारियों ने उठाया लुत्फ

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट, ससून जनरल अस्पताल, पुणे छावनी अस्पताल, फायर ब्रिगेड, पुलिस दल के अधिकारियों-कर्मचारियों, विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के कर्मचारियों और दाह संस्कार श्रमिकों के परिवारों सहित लगभग 500 अधिकारियों और कर्मचारियों ने फिल्म गदर 2 के विशेष शो का आनंद लिया। मनजीतसिंग विरदी फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस विशेष शो के वक्त आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स भारत माता के जयकारे से गूंज रहा था। मनजीतसिंग विरदी फाउंडेशन की ओर से मानसिक रूप से मंद, दृष्टिहीन, विकलांग, कैंसर, एच. आई. वी. पीड़ित, अनाथ बच्चों और सेना के जवानों को गत 28 वर्षों से विभिन्न फिल्में दिखाई जा रही हैं। मनजीतसिंग विरदी फाउंडेशन के मनजीतसिंग विरदी ने कहा कि कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की मांग की थी, फिल्म गदर-2 दिखाई जाए, इसके अनुसार पहली बार बंडागार्डन रोड स्थित आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स में प्रौढ व्यक्तियों के लिए फिल्म शो का आयोजन किया गया। इसके साथ पॉपकॉर्न, वेफर्स, सैंडविच, चॉकलेट, पानी और गुलाब के फूलों के साथ  मनजीतसिंग विरदी ने स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस दल के पीएसआई संजय साबले, डॉ. प्रकाश भोसले, डॉ. उदय भुजबल, स्मृति मोद, राहुल जगतप, मनीष खंडागले,  किरण जोशी, हरालसिंग राजपाल, डॉ. त्रिषा राणे, फारय ब्रिगेड के स्टेशन मास्टर सुनिल नाईक, बुधानी वेफर्स के मालिक अरविंद बुधानी सहित ससून हॉस्पिटल के कर्मचरी, सरदार वल्लभभाई पटेल कैन्टोन्मेंट जनरल हॉस्पिटल, श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक ट्रस्ट के अधिकरी व कर्मचारी  उपस्थित थे। इस अवसर पर आईनॉक्स थिएटर की ओर से मनजीतसिंग विरदी का ट्राफी देकर सम्मान किया गया।
इस शो में श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई पब्लिक ट्रस्ट के कर्मचारी, ससून जनरल अस्पताल के कर्मचारी, सरदार वल्लभभाई पटेल छावनी जनरल अस्पताल के कर्मचारी, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी, दाह संस्कार श्रमिकों के परिवार, बीमार, बुजुर्ग, विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के देखभाल सेवक, पुलिस दल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया, सभी ने फिल्म का खूब आनंद लिया।
 गौरतलब है कि मनजीतसिंग विरदी  फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 1998 में हुई थी। यह वर्ष इस फाउंडेशन का जयंती वर्ष है। फाउंडेशन कैंसर, एचआईवी, मानसिक रूप से कमजोर, विकलांग, बधीर बच्चों के जीवन में खुशियों के अविस्मरणीय पल लाने के लिए लगातार काम कर रहा है। उनके लिए मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल आरक्षित करके साल में दो बार विशेष शो आयोजित किए जाते हैैं। यह फिल्म बच्चों द्वारा अनुशंसित है। इस दिन, उन्हें खाना खिलाया जाता है और जो कुछ भी वे चाहते हैं उन्हें दिया जाता है और उनकी मांग के अनुसार उन्हें उपहार दिए जाते हैं।   बच्चे इस पल का बेसब्री से इंतजार करते हैं। साथ ही, पिछली तीन पीढ़ियों से विरदी परिवार इमाने इतबारे, वारकरियों की सेवा से लेकर उनकी चिकित्सा तक की जिम्मेदारी निभाते आ रहे हैं। पुणे में विरदी परिवार के 150 सदस्य हैं और वे फाउंडेशन को चलाने के लिए पूरा सहयोग प्रदान करते हैं। उनके सहयोग और उनके प्रेम के कारण ही यह संगठन खड़ा है और सुचारू रूप से कार्य कर रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ