मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मोरक्को भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2000 से अधिक हुई : राहत सामग्री पहुंचाने में हो रही है कठिनाई

    मोरक्‍को के भीषण भूकंप से प्रभावित लोगों को भोजन और पानी हासिल करने में कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। दूरदराज के गांवों में लापता लोगों की तलाश जारी है। इस भूकंप में दो हजार से अधिक लोगों की मृत्‍यु हो चुकी है। भूकंप के और झटके आने की आशंका को देखते हुए लोग लगातार दूसरी रात घरों से बाहर रहे।
    सैनिक और आपात सेवाओं के कर्मी दूरदराज के गांवों में पहुंच रहे हैं। यहां लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। इस भूकंप का केन्‍द्र रहे अल-हौज प्रांत में सबसे अधिक लगभग एक हजार तेरह सौ लोगों की मौत हुई है। तारोदांत प्रांत में चार सौ बावन लोगों की जान गई है। इस भूकंप में दो हजार उनसठ लोगों के घायल होने की खबर है। सरकार भूकंप पीडितो को पीने का पानी उपलब्‍ध कराने और भोजन, टैन्‍ट और कंबल आदि वितरित करने के लिए तत्‍काल कदम उठा रही हैं। इस बीच विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन का कहना है कि इस भूकंप का असर तीन लाख से अधिक लोगों पर पडा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ