पुणे, सितंबर (जिमाका)
भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में अधिकारी पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों को सेवा चयन बोर्ड परीक्षा की पूर्व तैयारी पूरी करने के लिए छात्र पूर्व प्रशिक्षण केंद्र नासिक रोड, नासिक में महाराष्ट्र के नवयुवक और नवयुवतीयों के लिए 3 से 12 अक्टूबर अवधि के दौरान एसएसबी कोर्स नंबर 54 का आयोजन किया गया है। उम्मीदवारों ने 25 सितंबर तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में साक्षात्कार के लिए उपस्थित रहने की अपील जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा की गई है।
इस पाठ्यक्रम के लिए प्रशिक्षुओं को निःशुल्क आवास, भोजन और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। केंद्र में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को कंम्बाइंड डिफेन्स सर्विसेस एक्जामिनेशन (सीडीएसई-यूपीएससी) या राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा (एनडीए-यूपीएससी) उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके लिए उन्हें सेवा चयन बोर्ड साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त करनी चाहिए।
उम्मीदवारों को एनसीसी सी सर्टिफिकेट ए या बी ग्रेड में उत्तीर्ण होना चाहिए और एनसीसी ग्रुप मुख्यालय द्वारा एसएसबी के लिए अनुशंसित होना चाहिए। तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम के लिए एसएसबी साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर होना चाहिए। विश्वविद्यालय प्रवेश योजना के लिए एसएसबी कॉल लेटर या एसएसबी के लिए अनुशंसित सूची में नाम होना चाहिए।
पुणे जिले के इच्छुक उम्मीदवार जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, पुणे में 25 सितंबर तक साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों। साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने से पहले उम्मीदवार डिपार्टमेंट ऑफ सैनिक वेल्फेयर, पुणे (डीएसडब्लू) की वेबसाइट पर सर्च करके इसमें से एसएसबी 54 कोर्स के लिए (अथवा संबंधित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा मुद्रित) या 9156073306 इस मोबाइल नंबर पर एसएसबी 54 संदेश भेजने पर पाठ्यक्रम के लिए प्रासंगिक परिशिष्ट उपलब्ध कराई जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार प्रभारी अधिकारी, छात्र पूर्व प्रशिक्षण केंद्र, नासिक रोड, नासिक ई- मेल आईडी training.pctcnashik@gmail.com टेलीफोन नंबर 0253-2451032 और मोबाइल नंबर 9156073306 पर संपर्क कर सकते हैं। यह अपील जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल हंगे स. दै. (नि.) ने की है।

0 टिप्पणियाँ