मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

नागरिक किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें, शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाये रखें : विशेष पुलिस महानिरीक्षक, कोल्हापुर जोन सुनील फुलारी

सातारा, सितंबर (जिमाका)
पुसेसावली ता. खटाव में हाल की घटना के मद्देनजर नागरिकों को किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करना चाहिए। सोशल मीडिया पर कोई गलत पोस्ट न करते हुए सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखनी चाहिए और पुलिस व प्रशासन को सहयोग करें। यह अपील कोल्हापुर जोन के विशेष पुलिस महानिरीक्षक सुनील फुलारी ने की है।
श्री फुलारी ने औंध विश्रामगृह में स्थिति की समीक्षा की। इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी और जिला पुलिस अधीक्षक समीर शेख उपस्थित थे।
औंध पुलिस स्टेशन की सीमा में 10 सितंबर 2023 को इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक ग्रुप के दो बच्चों द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं यह निदर्शन में आया था। तद्नुसार, जब दोनों संबंधित लड़कों से पूछताछ की जा रही थी, उस दौरान उक्त आपत्तिजनक टिप्पणी पर दूसरे समूह के युवाओं द्वारा आक्रामक प्रतिक्रिया दी गई। 10 सितंबर 2023 की रात करीब 9.30 बजे दूसरे गुट की विचारधारा के करीब एक सौ से डेढ़ सौ युवक एकत्रित हुए और अचानक दोपहिया व चारपहिया वाहनों में आग लगा दी। पहले समूह के युवाओं की पिटाई करके सार्वजनिक संपत्ति की तोड़फोड़ करते समय पुलिस को उचित बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर करने में सफलता मिली। इस पिटाई में कुल 10 लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। उन सब का स्वास्थ्य अच्छा है। साथ ही उक्त घटना में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। 
पुसेसावली ता. खटाव में हुई घटना के संबंध में औंध पुलिस स्टेशन में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं और आपत्तिजनक संदेश के अपराध की जांच औंध पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक श्री वालवेकर द्वारा की जा रही है। उक्त घटना में हत्या के अपराध की जांच पुलिस निरीक्षक स्थानीय अपराध शाखा सातारा कर रहे हैं। अपराध की जांच के दौरान अब तक लगभग 23 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ