मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

एसटी कर्मचारियों के लिए खुशखबर : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी

मुंबई, सितंबर (महासंवाद)
गणेशोत्सव के आगमन के अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एसटी कर्मचारियों के लिए खुशखबर दी है। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के कर्मचारियों की तरह एसटी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
फिलहाल राज्य परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके वेतन के लिए सरकार आर्थिक मदद दे रही है, इसलिए महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी से सरकार पर 9 करोड़ रुपयों का बोझ पड़ेगा। 
इसी प्रकार अपुनरीक्षित वेतन संरचना में राज्य परिवहन कर्मचारियों को 203 प्रतिशत से बढ़ाकर 212 प्रतिशत महंगाई भत्ता कर दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ