मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र स्टूडेंट इनोवेशन चैलेंज में पंजीकरण के लिए समय सीमा बढ़ाई गई



पुणे, सितंबर (जिमाका)
महाराष्ट्र राज्य नवाचार सोसाइटी द्वारा राज्य के महाविद्यालयीन छात्रों के नवाचारों को मूर्त रूप देने के लिए आयोजित ‘महाराष्ट्र स्टूडेंट इनोवेशन चैलेंज’ प्रतियोगिता में शैक्षणिक संस्थानों को भाग लेने के लिए 15 सितंबर 2023 तो शिक्षण संस्था के अंतर्गत उम्मीदवारों के पंजीकरण की तिथि को बढ़ाकर 30 सितंबर 2023 कर दिया गया है। 
राज्य के महाविद्यालयीन छात्रों के नवाचारों का पता लगाना और उन्हें उद्यमिता के अपने सपने को साकार करने के लिए सही सहायता प्रदान करना यह महाराष्ट्र स्टूडेंट इनोवेशन चैलेंज का मुख्य उद्देश्य है। राज्य के किसी भी महाविद्यालय अथवा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थी प्रतियोगिता में व्यक्तिगत रूप से अथवा अधिकतम 3 व्यक्तियों के समूह में भाग ले सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एक नवीन अवधारणा होनी चाहिए।   
यह गतिविधि जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित की जायेगी। इसके माध्यम से विजयी उम्मीदवारों को प्रारंभिक पूंजी उपलब्ध होगी और वे एक विशेष इन्क्यूबेशन कार्यक्रम से लाभ उठा सकेंगे। जिले में अधिक से अधिक शिक्षण संस्थान एवं अभ्यर्थी https://schemes.msins.in इस वेबसाइट पर जाएं और निर्धारित अवधि के भीतर प्रतियोगिता में भाग दर्ज कराएं। यह अपील कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र के सहायक आयुक्त सचिन जाधव ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ