मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

म्हाडा द्वारा 5 हजार 863 फ्लैटों के लिए ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण शुरू : 26 सितंबर तक कराया जा सकता है पंजीकरण

पुणे, सितंबर (जिमाका)
महाराष्ट्र आवास एवं विकास प्राधिकरण के (म्हाडा) पुणे आवास एवं क्षेत्रीय विकास मंडल द्वारा पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, कोल्हापुर, सोलापुर और सांगली में विभिन्न गृह आवास योजनाओं के तहत निर्मित 5 हजार 863 फ्लैटों की बिक्री कम्प्यूटरीकृत ड्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण और आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 26 सितंबर तक आवेदन का पंजीकरण कराया जा सकता है।
म्हाडा के उपाध्यक्ष तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जयस्वाल के शुभ हाथों कल मंगलवार, 5 सितंबर को म्हाडा के बांद्रा पूर्व स्थित मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर श्री संजीव जयस्वाल ने कहा कि नूतन एकात्मिक गृहनिर्माण लॉटरी प्रबंधन कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से पुणे मंडल फ्लैटों की बिक्री के लिए लॉटरी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। ड्रा के तुरंत बाद विजेता आवेदकों को ऑनलाइन प्रथम अधिसूचना पत्र, स्वीकृति पत्र एवं अस्थायी देकार पत्र भेजने की कार्यवाही की जायेगी।
म्हाडा पुणे विभाग के मुख्य अधिकारी अशोक पाटिल ने कहा कि म्हाडा ने विभिन्न आय वर्ग के नागरिकों के लिए पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, कोल्हापुर, सोलापुर और सांगली शहरों में 5 हजार 863 फ्लैटों के आवंटन की घोषणा की है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर है और मकानों का ड्रा 18 अक्टूबर को निकाला जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के साथ निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाण और जिस आरक्षण श्रेणी के लिए आवेदन किया जा रहा है उसका प्रमाण पत्र जैसे प्रमाण ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है। उन्होंने यह भी बताया कि आवेदन की जांच भी ऑनलाइन की जायेगी। 
ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण शुरू हो गया है और नागरिकों के लिए 26 सितंबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण का विकल्प खुला रहेगा।
पंजीकृत आवेदकों को 27 सितंबर रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है। ऑनलाइन जमा राशि की स्वीकृति 28 सितम्बर तक की जायेगी। आवेदक 29 सितंबर को संबंधित बैंक के कार्यालय समय के दौरान आरटीजीएस, एनईएफटी के माध्यम से जमा राशि का भुगतान कर सकते हैं।
ड्रा के लिए प्राप्त आवेदनों की प्रारूप सूची 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे जारी की जाएगी। प्रारूप सूची पर आवेदक ऑनलाइन दावे, आपत्तियां 12 अक्टूबर 2023 को दोपहर 3 बजे तक दर्ज कर सकते हैं। ड्रा के लिए स्वीकृत आवेदनों की अंतिम सूची 16 अक्टूबर को शाम 7 बजे म्हाडा की https://housing.mhada.gov.in वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
ड्रा में पुणे जिले में 5 हजार 425 फ्लैट, सोलापुर जिले में 69 फ्लैट, सांगली जिले में 32 फ्लैट और कोल्हापुर जिले में 337 फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इस ड्रा में म्हाडा गृहआवास योजना में 403 फ्लैट प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत 431 फ्लैट, 20 प्रतिशत व्यापक आवास योजना के तहत 2 हजार 584 फ्लैट्स और पहले आओ पहले प्राथमिकता योजना के तहत 2 हजार 445 फ्लैट्स बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। यह जानकारी म्हाडा के उपाध्यक्ष तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जयस्वाल ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ