मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

येरवडा और हवेली औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उद्योगों के लिए उपयोगी पाठ्यक्रम शुरू किया जाए : उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निर्देश

मुंबई, सितंबर (महासंवाद)
पुणे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर औद्योगिक विकास हो रहा है। इस विकास में स्थानीय युवाओं को शामिल किया जाना चाहिए। इस संबंध में पुणे जिले के येरवडा और हवेली में नए सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का निर्माण तेज गति से किया जाना चाहिए। इन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ऐसे पाठ्यक्रम शुरू किये जाने चाहिए जो स्थानीय उद्योगों के लिए उपयोगी हों। यह निर्देश उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने दिए। 
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मंत्रालय में कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में कौशल, रोजगार, उद्यमिता व नवाचार विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढा, विधायक सुनील टिंगरे, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन करीर, कौशल, रोजगार, उद्यमिता विभाग के अपर मुख्य सचिव आशीष कुमार सिंह, उपमुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आशीष शर्मा, नियोजन विभाग के प्रधान सचिव सौरभ विजय, सार्वजनिक बांधकाम विभाग के सचिव संजय दशपुते, व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय के निदेशक दिगंबर दलवी, पुणे के मुख्य अभियंता अतुल चव्हाण आदि उपस्थित थे। 
येरवडा के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संबंध में मार्गदर्शन करते हुए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि इस संस्था को लोहगांव में 5 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। इस क्षेत्र में प्रशासनिक भवन एवं कार्यशाला के निर्माण हेतु सुनियोजित योजना बनायें। चूंकि यह संस्था सामान्य श्रेणी में आता है, इसलिए निर्माण हेतु लगनेवाली निधि जिला वार्षिक योजना से उपलब्ध कराने के भी निर्देश जिलाधिकारी को दिये गये हैं।
पुणे क्षेत्र के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में छात्रों को पारंपरिक पाठ्यक्रम पढ़ाने के बजाय आधुनिक तकनीक और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उद्योग 4.0 के तहत रोबोटिक्स, सीएनसी मशीन हैंडलिंग, मैकेनिक्स जैसे पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जाने चाहिए। इससे क्षेत्र में चल रहे उद्योगों में बड़ी मात्रा में रोजगार मिल सकता है। साथ ही औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के लिए स्वीकृत पदों में से अति आवश्यक पदों को तत्काल भरने की प्रक्रिया भी शुरू करें। इस संबंध में संबंधितों को प्राथमिकता से कार्रवाई करनी चाहिए। यह निर्देश भी उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने दिये हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ