मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

65 वर्षीय डॉ. शुभांगी प्रयाग ने जीता ‘मिसेज इंडिया एम्पावर्स 2023’ का खिताब

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महिला सशक्तिकरण के लिए आयोजित मिस एंड मिसेस इंडिया एम्पॉवर्स 2023 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले पुणे में आयोजित किया गया था। 65 वर्षीय डॉक्टर शुभांगी प्रयाग इस प्रतियोगिता में मुख्य आकर्षण बनीं। डॉ. शुभांगी ने 4 दिवसीय सौंदर्य प्रतियोगिता में  ‘मिसेज इंडिया एम्पॉवर्स 2023’ का खिताब जीतकर एक आदर्श स्थापित किया।
प्रतियोगिता में भाग लेनेवाली 12-13 साल की लड़कियों से लेकर 65 साल की दादी-नानी ने भाग लेकर दिखाया कि आत्मविश्वास अटूट है। प्रतिस्पर्धी लड़कियों और महिलाओं की जितनी सराहना की जाए कम है। इस प्रतियोगिता में अमृता खानविलकर की विशेष उपस्थिति रही। 
इस प्रतियोगिता में 5 महिला संचालिका हैं। इसमें प्रतियोगिता की संस्थापक- निदेशक डॉ. भारती पाटिल, अंतर्राष्ट्रीय ग्रूमर पायल प्रामाणिक, पेजेंट सलाहकार डॉ. संगीता गायकवाड, नेशनल पेजेंट कोऑर्डिनेटर नेहा रोकड़े और ब्रांडिंग पार्टनर नूतन जाधव शामिल हैं।
महिला सशक्तिकरण के लिए डॉ. भारती पाटिल द्वारा प्रस्तुत मिस एंड मिसेज इंडिया एम्पॉवर्स 2023 दिलीप सोनिगरा ज्वेलर्स द्वारा समर्पित, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सभी मानदंडों का पालन करते हुए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
इस प्रतियोगिता की कई विशेषताएं हैं। उनमें से कुछ विशेषताएं हैं- इस सौंदर्य प्रतियोगिता ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया है। इस प्रतियोगिता के मंच पर महिलाएं काफी हद तक अहम भूमिका निभा रही थीं। निर्देशक पैनल में सभी महिलाएं थीं। 
यह प्रतियोगिता चार दिवसीय थी। इसमें ग्रूमिंग सेशन, टैलेंट राउंड, ब्राइडल, गोल्डन सीक्वेंस राउंड आयोजित किए गए। इस प्रतियोगिता के कुल 4 टायटल थे। टिन, मिस-मिसेज और एम.एस. प्रतियोगिता के ऑडिशन के दौरान ‘गिनीज बुक’ की टीम को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था और फिनाले में भी उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं देने और सभी की सराहना करने के लिए विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ