मोरक्को में भूकम्प में मरने वालों की संख्या बढकर एक हजार हो गई है। कल देर रात आये भूकम्प में 6 सौ से अधिक लोग घायल हुये हैं। भूकम्प की तीव्रता रियेक्टर पैमाने पर 7 दशमलव दो मापी गई है। भूकम्प से जान-माल को काफी नुकसान पहुंचा है। एक धरोहर स्थल को क्षति पहुंची है। स्थानीय लोगों को रात खुले आसमान में गुजारनी पडी। बचाव दल कार्य में जुटे हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मोरक्को में आये भूकंप में होने वाली जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने यह भी कहा है कि भारत इस कठिन घड़ी में मोरक्को की हर संभव सहायता के लिये तत्पर है।
एक्स की एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा है :
“मोरक्को में भूकंप के कारण होने वाली जनहानि से बहुत व्यथित हूं। इस दुखद समय में, मोरक्को के लोगों के साथ मेरी सहानुभूति। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनायें। घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना। भारत इस कठिन घड़ी में मोरक्को की हर संभव सहायता के लिये तत्पर है।”

0 टिप्पणियाँ