मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

गणेशोत्सव और ईद-ए-मिलाद के अवसर पर जुलूस में भाग लेनेवाले वाहनों के यांत्रिक निरीक्षण के लिए स्वतंत्र सुविधा

पुणे, सितंबर (जिमाका)
प्रादेशिक परिवर्तन कार्यालय, पुणे कार्यक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गणेशोत्सव और ईद-ए-मिलाद के अवसर पर जुलूसों में भाग लेनेवाले ट्रक, ट्रैक्टर, ट्रेलर, अन्य हल्के और भारी वाहनों को यांत्रिक निरीक्षण से गुजरना आवश्यक है। 19 से 27 सितंबर अवधि के दौरान आरटीओ आलंदी रोड टेस्ट ग्राउंड (फुलेनगर) और दिवे (ता. पुरंदर) टेस्ट ग्राउंड में वाहन निरीक्षण की सुविधा स्वतंत्र रूप से उपलब्ध कराई गई है। 
सभी संबंधितों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जुलूस के दौरान सभी वाहन दस्तावेज और चालक के लाइसेंस वैध हों। ड्राइवर को अपने वाहन को चलाने के लिए किसी अन्य व्यक्ति को नहीं सौंपना चाहिए। अगर गाड़ी एक ही जगह पर काफी देर तक रुकनेवाली है तो भी हैंडब्रेक का इस्तेमाल करना चाहिए साथ ही ऊटी का प्रयोग करना चाहिए। वाहन का ईंधन टैंक कैप धातु का बना होना चाहिए और कसकर बंद होना चाहिए। ड्राइवर की केबिन में कोई भी ढीली वस्तु, ज्वलनशील पदार्थ न रखें। ड्राइवर को वाहन चलाने में बाधा न हो इस प्रकार किसी भी व्यक्ति को बैठने की अनुमति न दी जाए, साथ ही वस्तु भी न रखें। जब वाहन खड़ा हो तो इंजन बंद रखें। हार्न के अनावश्यक प्रयोग से बचें।
सभी संबंधितों को जुलूस में भाग लेने वाले वाहनों का यांत्रिक निरीक्षण करना चाहिए और उनके वाहनों के यांत्रिक रूप से अच्छी स्थिति में रहने का प्रमाण पत्र प्राप्त करें। यह जानकारी प्रादेशिक परिवहन अधिकारी द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ