मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

‘उत्कृष्ट मतदाता मित्र महाविद्यालय पुरस्कार’ के लिए आवेदन आमंत्रित

पुणे, सितंबर (जिमाका)
महाविद्यालयीन छात्रों का मतदाता पंजीकरण, मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन, इसमें उत्कृष्ट काम करनेवाले महाविद्यालयों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से उत्कृष्ट मतदाता मित्र महाविद्यालय पुरस्कार दिया जाएगा और महाविद्यालयों को इसमें भाग लेने का अनुरोध किया गया है।
महाविद्यालय में पढ़ रहे युवा मतदाताओं को देश, राज्य के निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उसकी मतदाता सूची में नामांकित होना आवश्यक है। महाविद्यालय के प्राचार्य, अध्यापक, कार्यालयीन कर्मचारियों ने इस हेतु सहयोग किया गया तो राज्य के अठारह वर्ष से अधिक आयु के सभी युवाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करना संभव होगा। 
वर्ष 2024 में होनेवाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मतदान करने के लिए 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूरा करनेवाले छात्रों को 30 नवंबर 2023 तक मतदाता सूची में पूर्व-पंजीकरण करने का अवसर है। इस कार्य में महाविद्यालय अच्छी भूमिका निभा सकते हैं।
इस पुरस्कार योजना में भाग लेने के लिए आवेदन लिंक https://forms.gle/62YsA6SA3ngZn4UaA पर उपरोक्त आवश्यक जानकारी 15 दिसंबर 2023 तक भरनी है। इसमें महाविद्यालय में छात्रों की कुल संख्या, 1 जनवरी 2024 को महाविद्यालय में 18 वर्ष पूरे करने वाले छात्रों की संख्या, मतदाता के रूप में पंजीकृत छात्रों की संख्या, मतदाता के रूप में पंजीकृत छात्रों का प्रतिशत, मतदाता जागरूकता हेतु महाविद्यालय द्वारा संचालित गतिविधियां, साथ ही महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु की गई गतिविधियों की जानकारी भरें।
महाविद्यालयों को निकटतम मतदाता पंजीकरण कार्यालय के सहयोग से मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित करने चाहिए या वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप के माध्यम से अथवा वोटर सर्विस पोर्टल पर विद्यार्थी का ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण कराना होगा।
यह पुरस्कार राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 25 जनवरी, 2024 को वितरित किये जाएंगे। इस पुरस्कार के लिए महाराष्ट्र के छह राजस्व प्रभागों के अंतर्गत छह कॉलेजों का चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए democracybook2022@gmail.com पर संपर्क करें। साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी   https://ceoelectionmaharashtra.gov.in/ceo वेबसाइट पर डाउनलोड्स-स्वीप सर्कुलर लिंक के तहत परिपत्र उपलब्ध कराया गया है। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से दी गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ