पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन मंडल कार्यालय के सभागृह में किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दु दुबे के निर्देशन में तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति बैठक में मंडल पर राजभाषा के प्रचार-प्रसार एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि हमें अपने कार्यालयीन कार्य राजभाषा में करना, हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने पुणे में आयोजित तृतीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को सफल बनाने में पुणे मंडल के सक्रिय सहयोग की सराहना की।
उपमहाप्रबंधक (राजभाषा) श्री विपिन पवार ने बैठक के दौरान मंडल पर आयोजित बैठक की बधाई देते हुए राजभाषा के बारे में विस्तृत चर्चा की।
उक्त बैठक के पश्चात राजभाषा पखवाड़ा के तहत सभी अधिकारियों के लिए राजभाषा प्रश्नमंच का भी आयोजन किया गया और सही जवाब देने पर तत्काल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बैठक में मंडल कार्यालय के सभी शाखा अधिकारी तथा स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति कोल्हापुर, घोरपडी, पुणे स्टेशन, सातारा, मिरज और प्रशिक्षण केंद्र घोरपडी के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक का सूत्र-संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन, सचिव एवं राजभाषा अधिकारी, डॉ. शंकरसिंह परिहार ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ