पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे मंडल के पुणे-दौंड रेलमार्ग के पाटस स्टेशन पर ब्लॉक को लेकर विभिन्न आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिसके कारण 28 सितंबर को गाड़ी संख्या 22943 दौंड-इंदौर एक्सप्रेस दौंड स्टेशन से अपने नियमित प्रस्थान समय 14.00 बजे से दो घंटे तीस मिनट देरी से अर्थात 16.30 बजे रवाना होगी।

ब्लॉक की अवधि में गाड़ी संख्या 11301/11302 मुंबई-बेंगलुरु-मुंबई उद्यान एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 11078 जम्मूतवी- पुणे झेलम एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 16340 नागरकोईल-मुंबई एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 12780 हजरत निजामुद्दीन-वास्को गोवा एक्सप्रेस पुणे मंडल पर कुछ विलंब से चलेंगी।
यात्री कृपया नोट करें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ