मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जमाकर्ताओं का विश्वास अर्जित कर लोककल्याण पतसंस्था प्रगति पथ पर : शंकर नाना हरपले

फुरसुंगी, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पारदर्शी प्रबंधन के माध्यम से सदस्यों और जमाकर्ताओं का विश्वास अर्जित करनेवाली लोककल्याण नागरी सहकारी पतसंस्था प्रगति पथ पर बढ़ रही है। यह विचार हवेली के पूर्व पंचायत समिति सदस्य शंकर नाना हरपले ने व्यक्त किए। 
लोककल्याण नागरी सहकारी पतसंस्था की 8वीं वार्षिक आम बैठक कालेपडल में संपन्न हुई, इस अवसर पर शंकरनाना हरपले मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। बैठक की अध्यक्षता लोककल्याण नागरी सहकारी पतसंस्था अध्यक्ष राजाभाऊ होले ने की। व्यासपीठ पर प्रा.विद्या संतोष होडे, लोककल्याण प्रतिष्ठाण के उपाध्यक्ष दिलीप भामे, पतसंस्था के सचिव हरिश्चंद्र कुलकर्णी, संचालक सुभाष कदम, लक्ष्मण कोल्हे, डॉ. स्वप्निल लडकत, संपत पोटे, मच्छिंद्र पिसे, छाया दरगुडे, राजश्री भुजबल आदि के साथ संचालक मंडल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। दीप प्रज्ज्वलन करके सभा की शुरूआत की गई। संस्था के सचिव हरिश्चंद्र कुलकर्णी ने पिछली कार्यवाही पढ़ी। लोककल्याण पतसंस्था द्वारा प्रतिवर्ष संस्था के लिए उल्लेखनीय कार्य करनेवाले व्यक्ति को दिया जानेवाला सातवां लोककल्याण सहकार गौरव पुरस्कार का श्रेय संस्था की संचालिका छाया दरगुडे को शिवसेना पुणे शहर महिला आघाड़ी की उपसंघटिका प्रा.विद्या होडे के शुभ हाथों प्रदान किया गया। लोककल्याण नागरी सहकारी पतसंस्था अध्यक्ष राजाभाऊ होले ने कहा कि सहयोग के बिना उद्धार नहीं है। एक ही लकड़ी को तोड़ा जा सकता है, यदि उन्हीं लकड़ियों को आपस में जोड़कर गांठ बना दी जाए तो उसे तोड़ना असंभव है, एकता ही शक्ति है। उसी प्रकार लोककल्याण नागरी सहकारी पतसंस्था के सभी संचालक एक साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं, संस्था एक टीम के रूप में आगे बढ़ रही है। 
सभा का सूत्र-संचालन सुभाष कदम और आभार प्रदर्शन राजश्री भुजबल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था की व्यवस्थापिका सीमा बागल और स्वरांजलि होले ने परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ