पुणे, सितंबर (जिमाका)
विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, खेल, संगठन आदि क्षेत्रों में काम करनेवाले श्रमिकों से विश्वकर्मा आदर्श कामगार पुरस्कार और कामगार भूषण पुरस्कार 2022-23 के लिए 18 अक्टूबर तक आवेदन करने की अपील महाराष्ट्र कामगार कल्याण मंडल की ओर से की गई है।
महाराष्ट्र श्रम कल्याण मंडल की ओर से प्रदान किए जानेवाले प्रतिष्ठित मेधावी श्रमिक कल्याण पुरस्कार का नाम अब बदलकर विश्वकर्मा आदर्श श्रमिक पुरस्कार कर दिया गया है। महाराष्ट्र श्रमिक कल्याण निधि अधिनियम 1953 के तहत श्रम कल्याण कोष में योगदान देनेवाली दुकानें, कंपनियों, कारखानों, वर्कशॉप्स, होटलों, रेस्टोरेंट, बैंकों आदि में काम करनेवाले श्रमिक और कर्मचारी पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सेवा में रहते हुए सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, खेल संगठन आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करनेवाले 51 कर्मियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। पुरस्कार में 25 हजार रुपये, एक स्मृति चिन्ह और सम्मानचिन्ह, प्रमाणपत्र शामिल है। कर्मचारी को विभिन्न आस्थापनाओं में कम से कम 5 वर्ष की सेवा करनी चाहिए।
मंडल का मेधावी श्रमिक कल्याण पुरस्कार प्राप्त होकर कम से कम 10 वर्ष की सेवा पूरी कर ली हो ऐसे श्रमिकों से कामगार भूषण पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। पुरस्कार के लिए राज्य भर से एक श्रमिक का चयन किया जाएगा और इस पुरस्कार का स्वरूप 50,000 रुपये, एक स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र है।
मंडल द्वारा लीन नंबर (लेबर आयडेंटिटी नंबर) जिन श्रमिकों को दिया गया है उन्हें https://public.mlwb.in इस वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क भुगतान की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान रसीद आवेदक को मंडल के संबंधित श्रम कल्याण केंद्र पर व्यक्तिगत रूप से जाकर जमा करनी होगी। उसके आधार पर आवेदक को केंद्र से ऑफलाइन आवेदन दिया जाएगा।
आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ मंडल के मुंबई स्थित केंद्रीय कार्यालय में जमा 18 अक्टूबर तक डाक या स्वयं पेश किया जाना चाहिए। साथ ही वित्तीय कठिनाइयों के कारण पिछले 3 वर्षों में बंद हो गए हैं, ऐसे आस्थापनाओं के कर्मचारी ऑफ़लाइन पद्धति के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं और उनकी आस्थापना, कंपनी बंद होकर दिसंबर 2022 में 3 साल या उससे कम अवधि में बंद होनी चाहिए।
आवेदन मंडल की वेबसाइट पर साथ ही राज्य के मंडल के सभी श्रम कल्याण केंद्रों पर पुरस्कार आवेदन पत्र उपलब्ध हैं। मेधावी श्रमिकों को पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अपील श्रम मंत्री डॉ.सुरेश खाडे, विभाग की प्रधान सचिव विनिता वेद सिंगल और मंडल के कल्याण आयुक्त विराज इलवे ने की है।

0 टिप्पणियाँ