मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पंडित नेहरू भाजीपाला व्यापारी संघटना नवरात्रि उत्सव के अध्यक्ष पद पर हेमंत ढमढेरे, कार्याध्यक्ष पद पर अनिल मोरे और उपाध्यक्ष पद पर संजय मेहता का चयन

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पंडित नेहरू भाजीपाला व्यापारी संघटना की वार्षिक कार्यकारिणी की बैठक हाल ही में हड़पसर में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2023-2024 के लिए नवरात्रि उत्सव के अध्यक्ष पद पर हेमंत ढमढेरे, कार्याध्यक्ष पद पर अनिल मोरे और उपाध्यक्ष पद पर संजय मेहता को चुना गया है। अन्य कार्यकारिणी इस प्रकार है- उपाध्यक्ष दयानंद राऊत, राजेंद्र गायकवाड, कोषाध्यक्ष राजेंद्र तुपे, सेक्रेटरी सुमंतराव तुपे, उत्सव प्रमुख मारुती भुजबल, जुलूस प्रमुख निलेश मानकर, मंडप व्यवस्था बिराजदार मामा, गलांडे मामा, सावता मामा और प्रसिद्धि प्रमुख पद पर सुशील भिसे को चुना गया है।
इस अवसर पर यहां संस्थापक कार्यकारिणी अध्यक्ष बालासाहब भिसे, कार्याध्यक्ष शैलेंद्र नवले, उपाध्यक्ष प्रीतम बडदे, सेक्रेटरी राजेंद्र तुपे आदि के साथ हड़पसर परिसर के व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
सामाजिक गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा नवरात्रि पर्व
हड़पसर में यह नवरात्रि महोत्सव पंचक्रोशी में एक प्रसिद्ध त्यौहार है। इस उत्सव में सब्जी व्यापारी, मजदूर बड़े उत्साह से भाग लेते हैं। आगामी त्यौहार सामाजिक गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा और इसमें सभी को शामिल किया जाएगा। 
हेमंत ढमढेरे
(अध्यक्ष-पंडित नेहरू भाजीपाला व्यापारी संघटना नवरात्रि महोत्सव)

हड़पसर पंचक्रोशी की शान बढ़ानेवाला यह नवरात्रि महोत्सव है। हड़पसर के पंडित नेहरू भाजीपाला व्यापारी संघटना का नवरात्रि उत्सव सर्व समावेशी है। बालासाहब भिसे ने सभी को काम करने का मौका दिया। इस वर्ष बहुत ही हर्षोल्लास के साथ नवरात्रि उत्सव मनाया जाएगा। साथ ही, कड़ी मेहनत करनेवालों के सफल बच्चों को सम्मानित करने के लिए गतिविधियां संचालित की जाएंगी। 
अनिल मोरे
(कार्याध्यक्ष-पंडित नेहरू भाजीपाला व्यापारी संघटना नवरात्रि महोत्सव)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ