मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

नीरा-लोणद के बीच स्थित दो रेलवे गेट दो दिनों के लिए बंद

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
1. पुणे-सातारा रेलमार्ग पर नीरा-लोणद स्टेशनों के बीच रेलवे किमी 86/7-8 स्थित रेलवे फाटक संख्या 34 रेल दोहरीकरण से संबंधित कार्य के चलते गुरुवार दिनांक 07 सितंबर को सुबह 08.00 बजे से शनिवार दिनांक 09 सितंबर सुबह 08.00 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।
2. पुणे-सातारा रेलमार्ग पर नीरा-लोणद स्टेशनों के बीच रेलवे किमी 88/4-5 स्थित रेलवे फाटक संख्या 36 रेल दोहरीकरण से संबंधित कार्य के चलते शुक्रवार दिनांक 08 सितंबर को सुबह 08.00 बजे से रविवार दिनांक 10 सितंबर सुबह 08.00 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ