हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
जीवन में अपना कैरियर हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्प, निरंतरता और प्रयास की आवश्यकता होती है।
लक्ष्य प्राप्ति के लिए विद्यार्थी अवस्था से ही शुरुआत करनी चाहिए। निरंतरता बनाए रखें, तो निश्चित रूप से हम अपने कैरियर और लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं। यह विचार आयरनमैन डॉ. शंतनु जगदाले ने व्यक्त किये।
रयत शिक्षण संस्था के साधना विद्यालय हड़पसर में साधना कैरियर क्लब स्थापना, साथ ही कैरियर कॉर्नर का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य दत्तात्रय जाधव, आयरनमैन डॉ. शंतनु जगदाले और आयरनमैन डॉ.योगेश सातव के शुभ हाथों किया गया, तब विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए डॉ. शंतनु जगदाले बोल रहे थे। इस अवसर पर आयरनमैन डॉ. योगेश सातव ने आयरनमैन कैसे बन सकते हैं और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी बताई। समुपदेशक रवींद्र भोसले ने साधना कैरियर क्लब के बारे में विद्यार्थी व उपस्थितों को मार्गदर्शन किया, साथ ही कैरियर क्लब स्थापना का उद्देश्य बताया।
इस अवसर पर यहां विद्यालय के प्राचार्य दत्तात्रय जाधव, उपमुख्याध्यापिका योजना निकम, पर्यवेक्षक शिवाजी मोहिते, माधुरी राऊत, जूनियर कॉलेज विभाग प्रमुख विजय सोनवणे, पांडुरंग गाडेकर, धनाजी सावंत, समुपदेशक शीला गंधट, नितिन जगदाले, रूपाली सोनावले, दिपाली गावंडे के साथ सभी शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का निवेदन रुपाली सोनावले और आभार प्रदर्शन शीला गंधट ने किया।

0 टिप्पणियाँ