मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मराठवाडा मुक्ति संग्राम दुनिया के सामने रखने का संकल्प लें : महेशराव टेले

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मराठवाड़ा महाराष्ट्र राज्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके इतिहास में कई संघर्ष हैं। मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम यह उनके मुक्ति संघर्ष की याद में मनाया जाता है। 
मराठवाड़ा के लोगों द्वारा निज़ाम शासन के विरुद्ध लड़े गए संघर्ष की विभिन्न घटनाओं का अध्ययन करके, मराठवाड़ा के लोगों के आत्मविश्वास और स्वतंत्रता को प्रेरित करनेवाले घटनाओं का इतिहास अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर दुनिया के सामने रखने का संकल्प लें। यह विचार मराठवाडा बहुउद्देशीय प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष महेशराव टेले ने व्यक्त किए। 
मराठवाडा बहुउद्देशीय प्रतिष्ठान और भारत राष्ट्र समिति की ओर से मराठवाडा मुक्तिसंग्राम अमृत महोत्सव दिन मनाया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर क्रांतिसिंह नाना पाटिल के वंशज जनार्दन पाटिल के शुभ हाथों  भारतीय संविधान की प्रस्तावना की पूजा की गई। यहां संभाजी ब्रिगेड पुणे जिलाध्यक्ष उत्तम कामठे, मराठा टाइगर फोर्स के संस्थापक संदीप लहाने पाटिल, हनुमंतराव मोटे, लहू पारवे, दिलीप गायकवाड, संतोष सुरते, विवेक तुपे, विनायक चव्हाण, अतुल खारतुडे, सचिन कोतवाल, विट्ठल जाधव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संयोजन मराठवाडा बहुउद्देशीय प्रतिष्ठान द्वारा किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ