फुरसुंगी, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे महानगरपालिका की लापरवाही से फुरसुंगी गांव में शिव स्मारक में पानी घुस गया। पुणे परिसर में अभी भी पर्याप्त बारिश नहीं हुई है, अभी कहीं थोड़ी बहुत बारिश होने लगी है। इस थोड़ी सी बारिश में फुरसुंगी गांव में बस स्टॉप पर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक पुणे महानगरपालिका की ओर से वॉल कंपाउंड सहित स्मारक के सौंदर्यीकरण का निर्माण किया गया था। फुरसुंगी गांव में शिव स्मारक में जो पानी घुस गया है वो पुणे महानगरपालिका प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। इस तरह की लापरवाही करनेवालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए अन्यथा लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। यह चेतावनी संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला के जिलाध्यक्ष उत्तम बापू कामठे ने दी है।
अधिक जानकारी देते हुए उत्तम बापू कामठे ने बताया कि 24 सितंबर 2023 को हल्की बारिश हुई और संयोग यह है कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने दूसरा राज्याभिषेक शाक्त पद्धति से किया था। वो आज का दिन और इस पावन दिन पर फुरसुंगी में शिव स्मारक में पानी घुस गया है, यह देखने को मिल रहा है। पुणे महानगरपलिका में फुरसुंगी सहित 34 गांवों के शामिल होने के बाद से कहीं न कहीं विकास कार्यों के नाम पर गलत तरीके से टेंडर निकाले गए और गलत ठेकेदारों को दे दिए गए। उक्त ठेकेदार ने गलत तरीके से काम किया है।
शिव स्मारक के अंदर भी भारी मात्रा में रिसाव देखा जा रहा है। यह काम जिसने भी किया और जिसके कहने पर किया, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए अन्यथा, हम पुणे जिले में संभाजी ब्रिगेड के साथ-साथ फुरसुंगी के सभी ग्रामीणों की ओर से लोकतांत्रिक तरीके से अथवा समय आने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी पुणे मनपा प्रशासन कार्यालय की होगी, इस बात का ध्यान रखें। यह चेतावनी संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला के जिलाध्यक्ष उत्तम बापू कामठे, अखिल फुरसुंगी शिवजयंती उत्सव एवं सभी ग्रामवासी फुरसुंगी द्वारा दी गई।

0 टिप्पणियाँ