मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति की बैठक संपन्न : कई मुद्दों पर हुई चर्चा

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे मंडल की मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार, 08 सितंबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दु दुबे ने की। बैठक का संयोजन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे ने किया। बैठक में आए सदस्यों ने यात्री सुविधाओं तथा समस्याओं पर सुझाव दिए, जिन पर विचार विमर्श किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने इन पर उचित समाधान करने का आश्वासन दिया।
बैठक में सर्वश्री निखिल काची, सुरेश माने, गोपाल तिवारी, बशीर सुतार, देवदत्त निकम, लालचंद ओसवाल, आप्पासाहेब शिंदे, अजीत चौगुले, किशोर भोरावत, दिलीप बटवाल, शिवनाथ बियाणी आदि सदस्यगण उपस्थित थे। 
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दु दुबे ने पुणे मंडल पर किये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों तथा गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गाड़ियों को सुरक्षित तथा समय पर चलाने, पटरियों का उचित मेंटेनेंस, सिग्नल व्यवस्था को और मजबूत बनाने आदि के लिये उचित कदम लिए जा रहे हैं। पुणे रेल प्रशासन यात्रियों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सदस्यों से रेलवे के विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं के विस्तार, राजस्व जुटाने में अपनी ओर से सार्थक प्रयास कर सहयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पुणे- कोल्हापुर के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू करना,  मुंबई-कोल्हापुर सह्याद्रि एक्सप्रेस को दोबारा शुरू करना, कोल्हापुर से मिरज प्रतिदिन आवाजाही करनेवाले यात्रियों को विशेष तौर पर सुबह के समय मिरज से कोल्हापुर जाने के लिए गाड़ी उपलब्ध होना, पुणे-मुंबई-पुणे प्रगति एक्सप्रेस को चिंचवड़ में स्टॉपेज, पुणे-लोनावला के बीच लोकल की संख्या बढ़ाना एवं दोपहर के समय लोकल उपलब्ध होना, पुणे-अहमदाबाद, पुणे-भुज, पुणे-बीकानेर, दौंड-इंदौर एवं दर्शन एक्सप्रेस आदि गाड़ियों को कोल्हापुर, मिरज तक विस्तारित करना,  कोल्हापुर से कलबुर्गी  एवं मिरज से बेलगांव, पंढरपुर, सातारा आदि के लिए नई गाड़ी शुरू करना, कोल्हापुर हजरत- निजामुद्दीन गाड़ी को प्रतिदिन चलाना, लोनंद स्टेशन पर हजरत निजामुद्दीन-गोवा, कोल्हापुर -अहमदाबाद, कोल्हापुर-मुंबई, दादर-मैसूर शरावती, दादर-पुद्दुचेरी एक्सप्रेस आदि गाड़ियों को स्टॉपेज, सातारा स्टेशन पर यशवंतपुर संपर्क क्रांति, हमसफर एक्सप्रेस को स्टॉपेज, लोनंद स्टेशन का विकास, पुणे स्टेशन पर पर्याप्त संख्या में साईनेज लगाना, लिफ्ट तथा एस्कलेटर की सुविधा, सीसीटीवी, सुरक्षितता, पार्किंग समस्या दूर करना, विभिन्न यात्री सुविधाओं को विकसित करना, रेल परिसर को अतिक्रमण से मुक्त करना आदि सुझाव दिए। मंडल रेल प्रबंधक ने इस पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
इस अवसर पर कई शाखाधिकारी उपस्थित थे। मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. रामदास भिसे ने आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ