मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राकांपा (शरद पवार गुट) हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की महिला कार्याध्यक्ष पद पर किया गया सविता अनिल मोरे का चयन

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की महिला कार्याध्यक्ष पद पर सविता अनिल मोरे का हाल ही में चयन किया गया है। उन्हें नियुक्ति पत्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता व सांसद सुप्रिया सुले ने प्रदान किया है।
पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की नियुक्तियां की गईं। इस अवसर पर यहां सांसद वंदना चव्हाण, अंकुश काकडे, पुणे शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप, महिला शहराध्यक्ष मृणाल वाणी आदि के साथ-साथ शहर के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के पुणे शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप की पहल पर पुणे शहर में एक कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता सांसद सुप्रिया सुले ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
प्रशांत जगताप ने कहा कि हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र शरद पवार के विचारों का है। हड़पसर विधानसभा क्षेत्र में अच्छे सक्षम कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है। आगामी समय पार्टी की बुनियाद मजबूत करते हुए आगामी चुनाव अच्छे ढंग से लड़कर चुनाव में सफलता प्राप्त करेंगे। 
शरद पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं का संघटन करते हुए हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की महिलाओं को हमारे नेता शरद पवार के विचारधारा से जोड़ने का कार्य करूंगी। जो विश्वास दिखाकर मुझे शरद पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जिम्मा सौंपा है उस पर खरे उतरते हुए हड़पसर में पार्टी की एक मजबूत नीव रखूंगी। यह विचार नवनियुक्त महिला कार्याध्यक्ष सविता अनिल मोरे ने व्यक्त किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ