मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

योगेश ससाणे ने स्वयं खर्चे से बनाए गए 106 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ का अजीत पवार ने किया लोकार्पण

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
राष्ट्रीय ध्वज को देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। ससाणेनगर में विशेष ऊंचाई पर स्थापित किया गया राष्ट्रीय ध्वज सदैव राष्ट्रीय गौरव को प्रोत्साहित करता रहेगा। हड़पसरवासियों के हित, नागरिक मुद्दों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे पूर्व नगरसेवक योगेश ससाणे ने अपने खर्चे से 106 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा स्तंभ खड़ा कर नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना  जगाने का काम किया है। यह विचार उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने व्यक्त किये।
पूर्व नगरसेवक योगेश ससाणे ने स्वयं खर्चे से ससाणेनगर में 106 फीट ऊंचे तिरंगे ध्वज का स्तंभ बनाया गया है, इसका लोकार्पण उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने किया, तब आयोजित किए गए कार्यक्रम में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां विधायक चेतन तुपे, श्रीनाथ म्हस्कोबा साखर कारखाना के चेयरमैन पांडुरंग राऊत, भाजपा नेता विकास रासकर, शिवसेना शहर प्रमुख प्रमोद भानगिरे, पूर्व महापौर राजलक्ष्मी भोसले, वैशाली सुनील बनकर, पूर्व सभापति सचिन घुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, कार्याध्यक्ष अमर आबा तुपे, पूर्व नगरसेवक फारूक इनामदार, आनंद आलकुंटे, मारुति तुपे, गणेश ढोरे, पूर्व नगरसेविका विजया आबासाहब कापरे, नंदा लोणकर, उज्ज्वला जंगले, आजिनाथ भोईटे, राजेन्द्र दादा घुले, ससाणे एजूकेशन संस्था के चेयरमैन तुकाराम ससाणे, विजय ससाणे, गोरख ससाणे, शंकर ससाणे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
उपमुख्यमंत्री श्री पवार ने आगे कहा कि सभी कार्यालयों में नागरिक संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए। देखने, करने, पूछने और बताने जैसे कोई भी कारण बताकर नागरिकों के काम में हेरफेर न करें। उन कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए जो पुणेवासियों के लोगों के हित में हों। नागरिकों के हित के कार्यों को लंबित नहीं रखा जाना चाहिए, अगर इसमें गलती हुई तो संबंधित अधिकारियों को समझ नहीं आएगा कि उन्हें कैसे किनारे कर दिया जाएगा। इसके अलावा ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
पूर्व नगरसेवक योगेश ससाणे ने कहा कि यातायात जाम, सोलापुर रोड के लिए वैकल्पिक सड़कें, ससाणेनगर रेलवे सबवे, पानी की कमी, हड़पसर सब्जी बाजार का विस्तार, बेबी कैनाल से सड़क या मेट्रो परियोजना, हड़पसर विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 6 स्थानों पर विभिन्न अंडरपास, रामटेकड़ी कचरा परियोजना गंभीर मुद्दों की ओर अब दादा आपको ध्यान देना चाहिए और हड़पसर की जनता को इस मुसीबत से मुक्ति दिलानी चाहिए। 
हड़पसर, ससाणेनगर का गौरव बढ़ाने के लिए मैंने अपने खर्चे से यह ध्वजस्तंभ लगवाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ