पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल के विश्रामबाग-सांगली स्थित रेलवे गेट संख्या 130 पर मंगलवार, 10 अक्टूबर से सबवे मार्ग की सुविधा उपलब्ध की गई है, इसके चलते यह रेलवे गेट स्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।
कुछ माह पहले इस स्थान पर रोड ओवर ब्रिज की सुविधा उपलब्ध करायी गई थी, लेकिन इस परिसर के सड़क उपयोगकर्ताओं ने रेलवे प्रशासन से इस स्थान पर सबवे मार्ग की भी सुविधा प्रदान करने का अनुरोध किया था। रेलवे प्रशासन की ओर से इस संबंध में तत्काल निर्णय लेकर कम समय में ही इस सब-वे मार्ग का निर्माण किया गया। इस बाबत मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह ने उप मुख्य अभियंता (निर्माण) श्री सागर चौधरी एवं उनके नेतृत्व में कार्य कर रही पूरी टीम को सबवे निर्माण कार्य पूरा करने के लिए बधाई दी है। उन्होंने इस क्षेत्र में सड़क उपयोगकर्ताओं को सबवे मार्ग की सुविधा का उपयोग करने की भी शुभकामनाएं दी हैं।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ