प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने डी एम के पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. राजा की बेनामी कम्पनी की 15 अचल सम्पत्तियों को जब्त कर लिया है। ईडी का कहना है कि जांच पड़ताल से पता चला है कि श्री राजा ने वर्ष 2004 से 2007 तक केंद्रीय मंत्री के पद पर रहते हुए गुरुग्राम से बाहर एक रियल स्टेट कम्पनी को पर्यावरण क्लीयरेंस मंजूर की थी। एजेंसी ने दावा किया कि उस कम्पनी ने इसके लिए पूर्व मंत्री को रिश्वत दी थी। प्रर्वतन निदेशालय ने यह भी बताया है कि तथाकथित कम्पनी ने किसी तरह की कारोबारी गतिविधियों में शामिल नही रही। जांच से यह भी पता चला है कि तमिलनाडु के कोयम्बटूर में अवैध तौर पर प्राप्त धन से 45 एकड़ भूमि खरीदी गई थी।

0 टिप्पणियाँ