मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मध्य रेल पर 30 अक्टूबर से 03 नवंबर 2023 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 के अग्रदूत के रूप में निवारक सतर्कता उपायों के हिस्से के रूप में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करेगा

मुंबई, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निर्देशों के अनुसार मध्य रेल ने दिनांक 30.10.2023 से 03.11.2023 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 के अग्रदूत के रूप में निवारक सतर्कता उपायों के हिस्से के रूप में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया है।
सीवीसी निर्देशों का पालन करते हुए, मध्य रेल ने पहले ही दिनांक 16.08.2023 से 15.11.2023 तक निवारक सतर्कता उपायों का तीन महीने का अभियान आरंभ कर दिया है। इस संबंध में की गई गतिविधियों में जनहित प्रकटीकरण और मुखबिरों की सुरक्षा (पीआईडीपीआई)-भारत सरकार का विसिल ब्लोअर तंत्र के बारे में जागरूकता पैदा करना शामिल है। क्षमता निर्माण उपायों के हिस्से के रूप में, सीवीसी द्वारा नैतिकता और शासन (18.10.2023), साइबर सुरक्षा (दिनांक 18.10.2023) और सार्वजनिक खरीद (दिनांक 30.10.2023) पर प्रसारित विषयगत क्षेत्रों पर विचार करते हुए विषय के विशेषज्ञ सेमिनार की योजना बनाई गई है। 
जनहित प्रकटीकरण और मुखबिरों की सुरक्षा (पीआईडीपीआई) के बारे में जागरूकता निर्माण के हिस्से के रूप में, एक लघु-एनिमेटेड फिल्म जारी/प्रसारित की गई और प्रासंगिक जानकारी वाले पीआईडीपीआई पोस्टर मध्य रेल के सभी मंडल कार्यालयों, कार्यशालाओं और स्टेशनों पर प्रदर्शित किए गए हैं।
पीआईडीपीआई के बारे में जागरूकता पैदा करने और रेलवे संगठन में पारदर्शिता, अखंडता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए दिनांक 05.10.2023 को पुणे मंडल में और दिनांक 06.10.2023 को सोलापुर मंडल में सतर्कता सेमिनार आयोजित किया गया था। डीएआर प्रक्रिया में पालन किए जाने वाले केस अध्ययन और सावधानियों सहित सेमिनार सतर्कता टीम द्वारा दिया गया, जिसकी अध्यक्षता श्री प्रतीक गोस्वामी, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक और मुख्य सतर्कता अधिकारी, मध्य रेल और पुणे और सोलापुर के समस्त मंडल अधिकारी/कर्मचारी और मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों इसमें भाग लिया। आने वाले सप्ताह में मध्य रेल के मुख्यालय, अन्य मंडल और कार्यशालाओं के लिए भी इसी तरह के सेमिनार की योजना बनाई गई है।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 का शुभारंभ दिनांक 30.10.2023 को सत्यनिष्ठा पालन शपथ लेने के साथ आरंभ होगा, जिसे श्री नरेश लालवानी, महाप्रबंधक, मध्य रेल, मुख्यालयों और डीआरएम/सीडब्ल्यूएम मंडल/कार्यशालाओं में प्रशासित करेंगे। ‘मध्य रेल भ्रष्टाचार को ना कहे, राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध रहे’ थीम से संबंधित गतिविधियों का संचालन करेगा, जो अधिकतम कर्मचारियों की भागीदारी का प्रयास करता है।
सभी इकाइयाँ विभिन्न आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करेंगी, जिनका उद्देश्य सार्वजनिक प्रशासन में पारदर्शिता और अखंडता की आवश्यकता के बारे में कर्मचारियों/जनता को संवेदनशील बनाना है। गतिविधियों में मुख्यालय/मंडलों/कार्यशालाओं में वाद-विवाद, ड्राइंग, निबंध, नारा लेखन प्रतियोगिताएं, एनिमेटेड/लघु फिल्म बनाना और स्किट प्रतियोगिता शामिल हैं। मध्य रेल ने सतर्कता संबंधी अनुकरणीय कार्य करने वाले अधिकारियों के लिए पुरस्कार भी शुरू किया है।
दिनांक 03.11.2023 को समापन समारोह के भाग के रूप में एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि भ्रष्टाचार को ना कहें, राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध रहें विषय पर व्याख्यान देंगे। समापन समारोह के दौरान सतर्कता संबंधी अनुकरणीय कार्य करने वाले अधिकारियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के सभी पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। मध्य रेल जागरूकता पैदा करने के लिए सुबोध नामक एक विशेष बुलेटिन भी प्रकाशित करेगा।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, मुख्यालय, मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ